जन्म तारीख के आधार पर आपके लिए जून का पहला सप्ताह कैसा रह सकता है

नए माह जून का पहला सप्ताह कुछ लोगों के लिए सफलता लेकर आया है, पुराने समय में की गई मेहनत फलीभूत हो सकती है। जबकि कुछ लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाएंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी 1 से 7 जून तक का समय कैसा रह सकता है...

अंक 1- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है

इस सप्ताह आपका मन धर्म-कर्म में लगा रहेगा। ध्यान करेंगे तो मन शांत रहेगा। पुरानी समस्याएं खत्म होंगी। योजनाएं सफल होंगी।

अंक 2- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान का ध्यान रखना होगा। परिवार की मदद से लाभ मिल सकता है।

अंक 3- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

पुरानी योजनाओं के पूरा होने का समय रहेगा। सफलता के साथ ही मान-सम्मान मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए, तनाव से बचें।

अंक 4- जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

वाद-विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। धैर्य से काम लेना होगा। व्यापारियों के लिए समय कड़ी मेहनत करने का रहेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा।

अंक 5- जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

जमीन से जुड़े कामों में कामों में गति आ सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आशा के अनुरूप काम पूरे होते जाएंगे।

अंक 6- जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। समय अनुकूल रहने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य स्थल और घर में मान-सम्मान मिलेगा।

अंक 7- जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

रिश्तेदारों की ओर से चिंता बढ़ाने वाला समाचार मिल सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। सोच-समझकर आगे बढ़ें, वरिष्ठ लोगों को मार्गदर्शन मिल सकता है।

अंक 8- जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

ये सप्ताह आपके पक्ष का रहने वाला है। जो चाहेंगे, वैसा काम मिल सकता है। व्यापारियों का कोई बड़ा सौदा इस सप्ताह पूरा हो सकता है।

अंक 9- जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

अटका हुआ धन मिलने के योग हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से या रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Numerology, ank saptahik rashifal, weekly rashifal for June 2020 (1st June to 7th June), weekly horoscope for June 2020


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ciK452

https://ift.tt/2ZWNwzN

Comments

Popular posts from this blog

'83' फिल्म में कई क्रिकेटर पिताओं की भूमिका में नजर आने वाले हैं पुत्र, प्रशंसकों को है इंतजार